Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

On: January 19, 2026 10:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू: डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

पलामू : रामगढ़ और चैनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर डकैती की योजना को विफल कर दिया और इसमें शामिल पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से तीन देशी पिस्तौल, 315 बोर की पांच जिंदा गोली, एक मोबाइल फोन, एक मुड़ा हुआ चाकू और एक पिस्तौल बरामद किया गया है.

शनिवार को चैनपुर थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि पुलिस की तत्परता से डकैती की योजना विफल हो गयी और पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें से एक नाबालिग भी शामिल है.

गिरफ्तार लुटेरों में शाहपुर का शाहरूख खान (20), शाहपुर हुसैनी मुहल्ला के इरदास खान (22), शाहपुर नई मुहल्ला के मो. शमशाद (19), शाहपुर हरिजन मुहल्ला के मो. मुबारक अंसारी (19) और एक नाबालिग।

डीएसपी ने बताया कि 22 सितंबर की रात 10.15 बजे गुप्त सूचना मिली कि 5-6 अज्ञात अपराधी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुट्टी मोड़ के पास इकट्ठा होकर डकैती करने वाले हैं. सूचना के आलोक में एसपी ने चैनपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे व रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय को कार्रवाई का निर्देश दिया.

डीएसपी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मौके से पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों ने बताया कि नावाडीह माइंस की ओर से आने वाली हाइवा को रोककर डकैती करने की योजना बनायी गयी थी. पूछताछ के दौरान अपराधी शाहरुख खान, मुबारक अंसारी और एक नाबालिग ने 16 सितंबर को शाहपुर में हाइवा से 74 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने की बात कबूल की. इस संबंध में रामगढ़ थाना में कांड संख्या 50/2023 दर्ज हुआ.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment