Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : जो लोग गुरु को सम्मान नहीं देते, वे कभी भी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते श्री यमुना कुमार यादव

On: January 19, 2026 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : जो लोग गुरु को सम्मान नहीं देते, वे कभी भी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते श्री यमुना कुमार यादव

पलामू : जो लोग गुरु को सम्मान नहीं देते, वे कभी भी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते श्री यमुना कुमार यादव

पीपरा (पलामू) : पीपरा बाज़ार स्थित VM Science Academy में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने संस्थान के सभी शिक्षकों को फूल का गुलदस्ता एवं उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात संचालक यमुना कुमार यादव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व पुष्प चढ़कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने केक काटकर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया। मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संचालक यमुना कुमार यादव ने डॉ एस० राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों व आदर्शो पर चलने की प्रेरणा लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि हमारा शिक्षण संस्थान सन 2017 ई से शिक्षा के क्षेत्र में सत्त प्रत्यनशील हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य हैं, वर्तमान परिदृश्य में विज्ञान का ज्ञान अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति के जीवन में गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक गाइड होते हैं। शिक्षक वही हैं, जो हमें उसे रास्ते पर चलना सीखते हैं, जिन पर चलने से हमारा उत्थान होता हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षक दिवस पर प्रण लेनी चाहिए कि अपने बुराइयों का त्याग कर उनके बताए रास्ते पर चले और अच्छा संस्कार अच्छी ज्ञान प्राप्त करें जिससे नया भारत का निर्माण हो सके।भारत विकासशील देश की श्रेणी से विकसित देशों की श्रेणी में आ सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एसo राधाकृष्णन का सपना था कि शिक्षक हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले व्यक्ति ही हो। मौके पर VM Science academy के संचालक यमुना कुमार यादव शिक्षक सीनू सर धीरज सर शिंटू सर राकेश सर श्रवण सर , समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदित कुमार मीनाक्षी(मनु) पाठक भोला दीपक सरोज रौसन आयुष चिंटू सागर अनुज चंदन सलोनी सिंपी कोमल अदिति प्रियंका रिया मुस्कान माया आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment