Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : किशनपुर बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

On: January 19, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : किशनपुर बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

पाटन (पलामू): प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) किशुनपुर में गुरुवार कों समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से आये दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान एलिकोम भुवनेश्वर के टीम ने कुल 22दिव्यांग बच्चों कों जाँच किया एवं एस बीच कुल 31बच्चों कों सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें व्हील चेयर, सीपी चेयर, पीएम किट समेत कई अन्य उपयोगी उपकरण शामिल थे। इन उपकरणों के मिलने से बच्चों को न केवल चलने-फिरने में सुविधा होगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने के लिए इस प्रकार की पहलें बेहद जरूरी हैं।इस अवसर पर मौजूद बीपीएम जरीना परवीन एवं स्पेशल एजुकेटर इमाम हुसैन एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांग बच्चों को काफी सुविधा होगी। उनके दैनिक कार्यों में सरलता आयेगी और वे बिना किसी बाधा के पढ़ाई-लिखाई और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, चाहे वह किसी भी परिस्थिति या चुनौती से गुजर रहा हो। अधिकारियों ने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग समय समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता रहता है। इसके माध्यम से न केवल बच्चों को सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, बल्कि उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जाता है कि किस प्रकार सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभ उठाया जा सकता है। शिविर में दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर उपकरण मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। अभिभावकों ने भी सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को आगे बढ़ने में बहुत मददगार साबित होंगे। इस मौके जाँच टीम, एमडीएम ऑपरेटर प्रवेश कुमार संतोष कुमार सोनू तिवारी अंजनी नंदन मिश्रा प्रधानाध्यापक ऋषिकांत तिवारी अनिल कुमार के साथ-साथ दिवंग बच्चों की के अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: पलामू : आदिवासी बहुल्य सुदूरवर्ती पंचायत महुडंड के लपसेरा में लगा उदय योजनाएं का शिविर

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment