Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

न नदी में पुल, न पहुंच पथ की हालत ठीक, नहीं आ सकी एंबुलेंस, आकाशीय बिजली से झुलसी महिला की मौत

On: January 19, 2026 10:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

न नदी में पुल, न पहुंच पथ की हालत ठीक, नहीं आ सकी एंबुलेंस, आकाशीय बिजली से झुलसी महिला की मौत

गिरिडीह :

जिले में वज्रपात से झुलसी एक महिला की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गयी. मामला गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव का है. मृतक महिला का नाम सरस्वती देवी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीया सरस्वती देवी रविवार की शाम करीब छह बजे अपने घर के बाहर मंदिर के पास बैठी थीं. तभी बारिश के साथ वज्रपात हुआ और देवी सरस्वती उसकी चपेट में आ गईं.

सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची

परिवार ने एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन नदी में पानी अधिक होने और पुल न होने के कारण एम्बुलेंस चालक ने आने में असमर्थता जताई. ऐसे में बुरी तरह झुलसी सरस्वती देवी को परिजन आनन-फानन में खटिया में टांग कर अस्पताल के लिए निकल गये. गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 4 किमी है. बीच में वे नदी भी पार कर गये। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।

सरस्वती को अस्पताल ले जाने में 1 घंटा का समय लग गया.

गांव में सड़क और नदी पर पुल नहीं होने के कारण एंबुलेंस नहीं आई और परिजनों को अस्पताल पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया. परिवार वालों का कहना है कि अगर सरस्वती सही समय पर अस्पताल पहुंच जाती तो उसकी जान बच सकती थी. मुखिया गुरुसहाय रविदास ने बताया कि नदी में पुल व सड़क नहीं होने के कारण कोई भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment