Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

On: January 19, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

देवघर : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

देवघर : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 36 वार्डों में पूर्वाह्न 10 बजे से श्रम दान के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर कर लोगों को साफ-सफाई के लिए 01 घंटा श्रम दान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साफ-सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से मुक्ति के लिए सभी वार्ड के लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इसके अलावे सभी से इधर उधर कचरा नहीं फेंकने और कूड़ेदान में डालने की अपील की गई।इसके अलावे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शहरी क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम की टीम, एनडीआरएफ की टीम, विभिन्न समाजसेवी संस्था, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं संबंधित विभागों के सहयोग से नेहरू पार्क, शिवगंगा घाट के चारो ओर, जसीडीह रेलवे स्टेशन, जसीडीह बाजार, टावर चौक, कुष्ट आश्रम, हृदला कुंड, प्राइवेट बस स्टैंड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान के साथ-साथ विभिन्न स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को साफ-सफाई के लिए श्रम दान और स्वच्छता संबंधी आदतों के प्रति जागरूक किया जा सके। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आज नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया कि महात्मा गांधी ने जिस जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा। मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment