Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : सदर अस्पताल में “आयुष्मान भव” पहल का हुआ शुभारंभ…

On: January 19, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : सदर अस्पताल में आयुष्मान भव पहल का हुआ शुभारंभ...

देवघर : सदर अस्पताल में “आयुष्मान भव” पहल का हुआ शुभारंभ…

उपायुक्त ने योग्य लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का किया वितरण….

देवघर : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा आयुष्मान भव’ पहल का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो की ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है। इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावे सदर अस्पताल में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत आयुष्मान भवः पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा शुभारंभ किया गया है।

आयुष्मान भवः

एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। आगे उन्होंने कहा कि आयुष्मान भवः पखवाड़ा के तहत तीन कार्यक्रम यथा- आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला एवं आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा।

देवघर : सदर अस्पताल में आयुष्मान भव पहल का हुआ शुभारंभ...

आयुष्मान आपके द्वारा 3.0

कार्यक्रम के तहत योग्य लाभुकों हेतु नए आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जाएगा व स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर घर जाकर लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण कराया जाएगा।

आयुष्मान मेला

आयुष्मान भवः पख्वादके तहत प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र(HWC), (ग्रामीण+शहरी आयुष) में स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग तथा टेली मेडिसिन की गतिविधि आयुष्मान मेला लगाकर CHO द्वारा की जाएगी, जिसमें प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र को आयुष्मान मेला निम्न तिथियों में लगाया जाना है-

प्रथम बुधवार 20.09.2023 को गैर संचारी रोग हेतु

प्रथम शुक्रवार 22.09.2023 को सभी संचारी रोग(टीबी, कुष्ठ आदि)हेतु

द्वितीय बुधवार 27.09.2023 को मातृ शिशु स्वा० एवं पोषण, नियमित टीकाकरण, पीसीपीएनडीटी जागरूकता हेतु

द्वितीय शुक्रवार 29.09.2023 को सिकल सेल अनीमिया, नेत्र जांच, ईएनटी, पी वी टी जी स्वास्थ्य जांच, पीसीपीएनडीटी जागरूकता आदि का आयोजन किया जाएगा।

आयुष्मान सभा

इसके तहत दिनांक- 02.10.2023 को गांधी जयंती के अवसर पर इस पखवाड़ा का विधिवत समापन कार्यक्रम होगा। इस सभा मे स्वास्थ्य सम्बंधी चर्चा, आयुष्मान के लाभ, आयुष्मान भवः पखवाड़ा के तहत उत्तम प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे

सिविल सर्जन डॉ० रंजन सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, डॉ० युगल किशोर चौधरी, एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम नीरज भगत, डीसी सेल से उषा किरण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment