Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रम:- उपायुक्त

On: January 19, 2026 10:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रम:- उपायुक्त

देवघर : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में आयोजित होगा भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रम:- उपायुक्त

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा कल 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शिल्पग्राम स्तिथ ऑडिटोरियम में जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम के भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के उद्देश्य से किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के साथ साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बैनर पोस्टर, स्टॉल आवंटित स्थल, बैठने की व्यवस्था, मीडिया गैलरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिसंपत्तियों का वितरण, शिलान्यास/उद्घाटन, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य विषयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि कल दिनांक- 15.11.2021 को स्थापना दिवस के साथ- साथ राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में राज्य सरकार के विभिन्न उपलब्धियों से आम जनमानस को अवगत कराने के अलावा लोगों को इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ किस तरह से लिया जा सकता है।इस दौरान उपरोक्त के अलावा उपविकास आयुक्त डॉ ताराचंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा प्रशांत लायक, सहायक नगर आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नु मिश्रा, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment