Also Read
देवघर : प्रखंड कार्यालय के समक्ष आजसू पार्टी का एक दिवसीय हल्ला बोल
- देवीपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में बहुत दिन से लटकी सभी जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, जमीन का म्यूटेशन, ऑनलाइन रसीद काटना, एलपीसी के मामलों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
- देवीपुर प्रखंड क्षेत्र को सूखा क्षेत्र घोषित किया जाए।
- देवीपुर प्रखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास, इंदिरा आवास एवं अंबेडकर आवास से छूटे हुए चयनित परिवार को तथा चयन कर सभी को आवास की स्वीकृति जल्द से जल्द दी जाए।
- देवीपुर एम्स में 100% देवघर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ही नौकरी दी जाए।
- देवीपुर प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक की संख्या बढ़ाई जाए।
- देवीपुर प्रखंड स्तरीय केंद्रीय एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजना को देवीपुर प्रखंड में ईमानदारी पूर्वक पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तथा ज्यादा से ज्यादा प्रचार- प्रसार किया जाए।
- देवीपुर प्रखंड अस्पताल में दवाई की कमी डॉक्टर तथा नर्स की संख्या बढ़ाई जाए।
मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि देवघर जिले के सभी 10 प्रखंडों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार का स्टर इतना बढ़ गया है कि बिना लिए कोई काम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में नहीं होता है। छोटा से छोटा कार्य के लिए भी गरीब जनता को मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के नाम पर अफसर पिकनिक मना रहे हैं। किसी भी क्षेत्र की किसी भी जनता से अगर पूछा जाए तो पता चलेगा कि सबका कोई ना कोई कार्य प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में अटका हुआ है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण गरीब बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। प्रखंड स्तरीय अस्पताल में डॉक्टर नहीं बैठते हैं समय पर और अगर बैठने भी हैं तो जो दवाई लिखते हैं वह दवाई प्रखंड स्तरीय अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहती है। आजसू पार्टी झारखंड सरकार को उल्टीमैटम देती है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारा जाए अन्यथा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करके महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का काम हम लोग करेंगे। आज कार्यक्रम में उपस्थित थे : लालू यादव, जितेंद्र राम, मुन्ना यादव, संजय राय, गुड्डू राय, अजय कुमार, शक्ति राम, गौरव तुरी, विजय तुरी, विनय कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू यादव, सुभाष ठाकुर, अशोक दास, हनुमान दास, विमला देवी, सुनीता देवी, पिंकू कुमार, देवेंद्र कुमार दास, मोहम्मद इम्तियाज अली, शिवानंद कुमार, इत्यादि अन्य लोग उपस्थित थे।

ol.style1{counter-reset:numbers;list-style:none;padding:0}
ol.style1>li{counter-increment:numbers;margin-bottom:25px;position:relative;margin-left:55px}
ol.style1>li img{margin:15px 0;width:100%;display:block}
ol.style1>li #box-download img{margin:0}
ol.style1>li::before{content:counter(numbers);line-height:23px;font-family:’Noto Sans’,sans-serif;font-size:14px;font-weight:700;left:-45px;width:32px;height:32px;text-align:center;position:absolute;color:#eb3b5a;border:5px solid rgba(42,203,186,1);border-radius:50px;top:-2px}ol.standard li,
ol.style0 li,
ol.style1 li ul li,ol.style2 li{margin-bottom:15px}ol.style1 li ul{margin-top:15px}
.drK ol.style1>li::before{color:#7efff5;border-color:rgba(50,255,126,1)}













