Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति की सभापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

On: January 19, 2026 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति की सभापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

सुधांशु शेखर
देवघर :
झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की सभापति अपर्णा सेन गुप्ता की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद द्वारा सभापति अपर्णा सेन गुप्ता का स्वागत किया।बैठक के दौरान माननीय सभापति अपर्णा सने गुप्ता द्वारा बताया गया कि साधारण वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए उनके विकास में योगदान देने के उद्देश्य से सरकार पंचायत स्तर से जिला स्तर तक पुस्तकालय उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। आगे देवघर जिला अंतर्गत संचालित सरकारी व निजी पुस्तकालयों की वस्तुस्थिति से सभापति महोदय अवगत हुई। साथ ही उन्होंने पुस्तकालयों में मूलभूत सुविधाओं के अलावा बच्चों की आवश्यकता अनुसार किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने जिले में सार्वजनिक पुस्तकालय व सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय है या नहीं, किताबों की उपलब्धता,पुस्तकालय में अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता,भवन की स्थिति आदि की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।समीक्षा बैठक के क्रम में सभापति महोदया द्वारा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, नगर निगम, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन विभाग के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि सुयोग्य लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। आगे बैठक के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के समीक्षा के क्रम में सभापति महोदया ने उप विकास आयुक्त से जिले में बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य योजना की जानकारी ली। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि अंबेडकर आवास योजना के तहत आवासों को स्वीकृति कर कार्य किये जा है। साथ ही उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अलावा जिले में चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

बैठक में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, डीआरडीए निर्देशक, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राज्यकर आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन अर्जन, जिला अवर निबंधक, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, उत्पाद अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment