Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : जेएमएम के टिकट से शशांक शेखर भोक्ता दे सकते हैं कड़ी टक्कर, दो बार किया है प्रतिनिधित्व

On: January 19, 2026 9:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : जेएमएम के टिकट से शशांक शेखर भोक्ता दे सकते हैं कड़ी टक्कर

देवघर : जेएमएम के टिकट से शशांक शेखर भोक्ता दे सकते हैं कड़ी टक्कर, दो बार किया है प्रतिनिधित्व

अल्पसंख्यक,आदिवासी सहित पिछड़े वर्ग के वोटरों को किया था गोलबन्द।

देवघर : झारखण्ड की राजनीति में संथाल परगना अपना एक विशेष स्थान रखता है और इस प्रमंडल के अंतर्गत ही संथाल का सबसे हॉट सीट माना जाने वाला विधानसभा क्षेत्र सारठ को माना जाता है वैसे तो सारठ देवघर जिला का एक प्रखण्ड है, किंतु यह दुमका लोकसभा का ही भाग है।कहते हैं सारठ की राजनीति कभी ठंढा नहीं होता है यहां प्रत्येक दिन हर चौक चौराहों और दुकानों में राजनीति की चर्चा आम होती है।वर्तमान में यह क्षेत्र भाजपा की झोली में है।2014 में इस सीट पर जेवीएम की टिकट पर लड़कर रणधीर सिंह ने विजय का विगुल फूंका था,बाद में रणधीर सिंह भाजपा जॉइन कर मंत्री बनें और लगातार दूसरी बार 2019 में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़कर पहली बार सारठ में भाजपा को जीत दिलवाई।सारठ विधानसभा की राजनीतिक चर्चा पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह और जेएमएम के वरिय नेता सह पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता के चर्चा के बिना अधूरा है।जहां एक तरफ उदय शंकर सिंह ने विभिन्न पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था वहीं जेएमएम का खुटा गाड़ने और विजय दिलवाने में शशांक शेखर भोक्ता ने अपनी अहम भूमिका निभाई और इस किले को जेएमएम के लिए न सिर्फ़ मजबूत किया अपितु अल्पसंख्यक और आदिवासी वोटरों के साथ अन्य पिछड़े वर्गों को गोलबन्द करनें में सफलता हांसिल किया था।जिसका उन्हें दो बार लाभ भी मिला और आज भी जेएमएम की एक अच्छी टीम मौजूद है।किंतु 2019 के चुनाव में जेएमएम ने शशांक शेखर भोक्ता का टिकट काटकर परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह को दे दिया था शायद इसका गलत और नकारात्मक मैसेज जनता के बीच गया और परिमल सिंह अपना जमानत भी नहीं बचा सके थे।क्षेत्र के जानकार लोगों की मानें तो आज भी सारठ विधानसभा के एक मुश्त वोटर अल्प संख्यक और आदिवासी के साथ साथ पिछड़े वर्ग के वोटर की आस्था शशांक शेखर भोक्ता के साथ है।वहीं वर्तमान में शशांक शेखर भोक्ता फ़िर से एक बार क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और उनके साथ पुराने जेएमएम कार्यकर्ताओं की भीड़ भी दिखती है।राजनीतिज्ञ जानकारों की मानें तो वर्तमान में सारठ विधानसभा में जेएमएम के कार्यकर्ता दो धुरी पर दिखते हैं किंतु पुनःएक बार शशांक बाबू के विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होनें से उनके पुराने चाहने वाले और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है अगर जेएमएम आगामी विधानसभा चुनाव में शशांक शेखर भोक्ता को टिकट देती है तो अल्पसंख्यक के साथ साथ आदिवासी सहित पिछड़े और विभिन्न वर्गों के लोगों का मत गोलबन्द हो सकता है जो वर्तमान विधायक को कड़ी टक्कर देनें में सक्षम साबित होगा या हो सकता है जेएमएम के प्रति सकारात्मक परिणाम हो।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment