Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अंगदान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

On: January 19, 2026 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अंगदान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

देवघर : जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अंगदान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा अंगदान जागरूकता रैली को वीर कुंवर चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, ताकि अंगदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उदेश्य से देवघर एम्स, रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर द्वारा संयुक्त रूप से अंगदान कार्यक्रम को चरितार्थ किया जा सके। साथ ही आज के अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में देवघर के कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया एवं कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं अंगदान जागरूकता रैली वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर टावर चौक तक लोगों को अंगदान करने से जुड़ी जानकारियों के साथ-साथ अंगदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा अंगदान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने एम्स देवघर, रेड क्रॉस सोसाईटी देवघर की टीम के पहल और स्वयं सेवी संस्थाओं के इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने अंगदान एक नेक और महादान है। अंग अमूल्य है मृत्यु के बाद अंगदान करने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। अंगदान को महादान के रूप में देखा जा सकता है जो कि किसी को जीवनदान देने का काम करता है। आज के समय में अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाने का यह एक सही अवसर पर है। अंगदान के प्रति लोगों को इसके महत्व को समझाने के साथ जागरूक करने की आवश्यकता है। आगे कार्यक्रम के दौरान वीर कुंवर सिंह चौक पर देवघर एम्स के छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंगदान के महत्व और अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी, देवघर एम्स की टीम, रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम, विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य, देवघर एम्स के मेडिकल छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

देवघर : जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अंगदान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवानादेवघर : जिलावासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अंगदान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment