Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : जसीडीह स्टेशन परिसर में प्रवासी श्रमिक सूचना केन्द्र का किया गया शुभारंभ

On: January 19, 2026 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : जसीडीह स्टेशन परिसर में प्रवासी श्रमिक सूचना केन्द्र का किया गया शुभारंभ

देवघर : जसीडीह स्टेशन परिसर में प्रवासी श्रमिक सूचना केन्द्र का किया गया शुभारंभ

देवघर : उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवासी श्रमिकों की सुविधा हेतु महत्वपूर्ण सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर जिले से प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्य में काम करने हेतु जाते हैं। ऐसे में श्रमिकों की सुविधा व सहुलियत को देखते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिक सूचना केन्द्र की शुरूआत की गयी है, जहां श्रमिकों को आवश्यक जानकारी के साथ वैसे श्रमिक जिनका अब तक निबंधन नहीं हुआ है उन्हें श्रमाधान पोर्टल से निबंधित किया जायेगा।

इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था शुरू की गयी है, जिसके तहत 18 से 59 वर्ष तक के श्रमिक अपना निबंधन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन कराकर पेंशन समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत निःशक्ता पेंशन के साथ-साथ परिवार यानि फैमिली पेंशन और अनाथ पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। आगे उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक को निदेशित करते हुए कहा कि जिला अन्तर्गत वैसे प्रखण्डों व पंचायतों को चिन्ह्ति करें कि जहां से अधिक संख्या में श्रमिक बाहर काम करने के लिए जाते हैं। साथ ही उन क्षेत्रों में विशेष कैम्प का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को श्रमाधान पोर्टल से निबंधित करते हुए उन्हें पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता आदि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रवासी श्रमिकों की सुविधा को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जानकारियों से अवगत करायें, ताकि जसीडीह स्टेशन से दूसरे राज्य जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को आवश्यक जानकारियों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा देवघर जिले के प्रवासी श्रमिकों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त करें। साथ ही प्रवासी श्रमिकों का किसी भी प्रकार से शोषण न हो सके यह पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें।

उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि जिले के प्रवासी मजदूरों को संरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से श्रमाधान पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के तहत प्रवासी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है, ताकि विपत्ति के समय राज्य सरकार उन्हें तत्काल मदद पहुंचा सके। ऐसे में जिले के सभी श्रमिकों से अपील है कि इस पोर्टल में वे अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे श्रम अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार साह, जसीडीह स्टेशन मैनेजर रवि शेखर, रेलवे इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग व रेलवे के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment