Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का किया गया

On: January 19, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का किया गया आयोजन

देवघर : जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का किया गया आयोजन

जेएसएलपीएस की दीदियों के विभिन्न समूहों को बैंक लिंकेज एवं फूलो झानों आर्शीवाद योजना से लाभान्वित किया गया.

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार मारगोमुण्डा प्रखण्ड के पंदनियाँ पंचायत में आदिम जनजाति (पीभीटीजी) समुदाय हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया, ताकि शत प्रतिशत ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष शिविर के आयोजन का मुख्य उदेश्य है कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करना। वहीं जिला प्रशासन का प्रयास रहता है कि कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनमानस से सीधा संवाद करते हुए कैसे उनके पंचायत को बेहतर और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य किया जा सके। इसके अलावा उप विकास आयुक्त डॉ0 ताराचन्द द्वारा जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आदिम जनजाति समुदाय के लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित किया जा सके और उनकी समस्याओं का कैम्प के माध्यम से निराकरण किया जाय। आगे उप विकास आयुक्त ने सर्वजन पेंशन योजना के अलावा सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं अबुआ बीर दिसोम अभियान के तहत वन अधिकारी पट्टा वितरण की जानकारियों से सभी को अवगत कराया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जेएसएलपीएस के 04 स्वयं सहायता समूह के दीदियों को बैंक क्रेडिट प्रदान किया गया। वहीं फूलो झानों आर्शीवाद अभियान के तहत 05 लाभुकों को 50 हजार रूपये का चेक प्रदान करने के अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से 04 लाभान्वित किया गया। साथ ही सावित्री फूले योजना से लक्ष्मी लाडली योजना से बच्चियों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा सर्वजन पेंशन योजना से 42 लाभुकों को लाभान्वित किया गया एवं 40 लाभुकों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप योजना से 04, जॉब कार्ड 20 एवं मेड़ बंदी 03 लाभुक के अलावा कृषि विभाग से 07 लाभुकों के बीच 35000 रूपये एवं बीज वितरण किया गया। इसके अलावे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 08 लाभुकों को लाभान्वित किया गया एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से 13 प्रमाण पत्र का वितरण विशेष शिविर के माध्यम से किया गया।जिला स्तर के अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी.

इसके अलावे उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर ने विशेष शिविर के तहत विभागों यथा-कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, आपूर्ति, निर्वाचन, समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया। साथ ही विशेष शिविर में लगाये स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार करते हुए ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मारगोमुण्डा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment