Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : ओलंपिक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों के खेलों में निखार लाना-सुनील खबाड़े

On: January 19, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : ओलंपिक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों के खेलों में निखार लाना-सुनील खबाड़े

देवघर : ओलंपिक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों के खेलों में निखार लाना-सुनील खबाड़े

ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक मीटिंग सह इलेक्शन का आयोजन

देवघर : स्थानीय एक होटल के सभागार में देवघर जिला ओलंपिक एसोसिएशन का वार्षिक मीटिंग सह इलेक्शन का आयोजन किया गया।इस दौरान मौके पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी सह खेल प्रेमी सुनील खबाड़े को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।मौके पर अध्यक्ष सुनील खबाड़े ने उपस्थित पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरानी कमिटी ने मुझे इस पद के लायक समझा यह बहुत गर्व की बात है यह एक चैलेंज होगा।हमारा उद्देश्य है घरों और स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाल कर उनकी खेल प्रतिभा को लोगों के समक्ष रखना।देवघर के बच्चों ने पहले से ही विभिन्न स्पोटर्स में मेडल लाया है उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सके यह उद्देश्य है।इस वर्ष ओलंपिक नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजन किया जाएगा।और इस वर्ष यह पिछले वर्ष के वनिस्पत और अच्छा होगा।कुमेठा स्टेडियम के बदहाली के सवाल पर कहा कि इस जिले से खेल मंत्री आते हैं कीन्तु उनके उदासीनता के कारण यह उपेक्षित है इसे दुरुस्त करवाने के लिए हमलोग वरिय अधिकारियों से बात करेंगे।में नए कार्यकारणी के सदस्यों को विश्वास दिलवाता हूँ इस वर्ष भी ओलंपिक ऐतिहासिक होगा और पिछले वर्ष से ज्यादा इस वर्ष ओलंपिक में 12 खेल शामिल किया जाएगा।वहीं खबाड़े ने पूर्व के कमिटी के सभी ऑफिसियल सदस्यों को पिछले वर्ष की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।इस दौरान मौके पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशिष झा ने कई प्रस्ताव को रखा और उन विन्दुओं पर निर्णय भी लिया गया।इस दौरान नव नियुक्त सचिव चंदना झा ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि देवघर ओलंपिक एसोसिएशन को आगे ले जाना है ताकि देवघर का नाम खेल के मामले में देश के मानचित्र पर गर्व से अंकित हो।मौके पर झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के ऑब्जर्वर वरुण कुमार ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दिया।इस दौरान संगठन के सदस्य के अलावा कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment