Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

On: January 19, 2026 8:13 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर : उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति देवघर द्वारा विभिन्न योजनाओं पर किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व के किए गए कार्यों के अलावा वर्तमान में चल रहे सभी कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल अच्छादन के उपरांत प्रमाण पत्र को जे०जे०एम० के आईएमएस पर अपलोड किए जाने के कार्यो के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता देवघर व मधुपुर को निदेश दिया कि इसे शतप्रतिशत अपलोड कराना सुनिश्चित करे। आगे उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत देवघर जिलांतर्गत वैसे ओडीएफ प्लस’ गांव जिसने ठोस या तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को लागू करते हुए अपनी खुले में शौच-मुक्त (ओडीएफ) स्थिति को बरकरार रखने के अलावा ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अभियान चलाकर शतप्रतिशत सुयोग्य लाभुकों का ग्राम सभा के माध्यम से चयन कर शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश उपयोगी ने संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया।समीक्षा बैठक में उपायुक्त विशाल सागर ने गोवर्धन योजना के तहत जिले में किए जाने वाले कार्यो को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनजेमेंट के मशीन उपकरण का जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय कराने का निदेश उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किए जा रहे और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला कृषि पदाधिकारी कमल किशोर कुजूर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमनाथ टोप्पो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नु मिश्रा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर संजय प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल मधुपुर मनीष कुमार एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment