Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

दुमका : गरीबों को ससमय राशन मिले एवं निर्धारित मात्रा में राशन मिले इसे सुनिश्चित करें : उपायुक्त

On: January 19, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

दुमका : गरीबों को ससमय राशन मिले एवं निर्धारित मात्रा में राशन मिले इसे सुनिश्चित करें : उपायुक्त

दुमका : जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलास्तरीय जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गयी। इस मौके पर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि राशन से संबंधित समस्या बहुत अधिक संख्या में लगातार प्राप्त हो रहे हैं, इसे दूर करें।गरीब को नियमित रूप से अनाज मिले इसे सुनिश्चित करें।गरीब का चावल किसी भी परिस्थिति में नहीं कटे,वितरण हेतु जो मात्रा निर्धारित की गयी है लाभुकों को उक्त मात्रा में ही राशन दें।प्रत्येक दिन राशन का वितरण किया जाय।कहा कि माह के 15 और 25 तारीख को नियमित रूप से चावल दिवस मनाया जायेगा।उक्त तिथि को पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति राशन दुकान पर की जायेगी।अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी करते हुए जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पाए जाते हैं या कम राशन मिलने की शिकायत लाभुक द्वारा की जाती है तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में बहुत गरीब बच्चे होंगे जिन्हें अगर समय से राशन नहीं मिलेगा तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा,इसका ध्यान रखें।खुद ईमानदार रहेंगे तो कोई आपको परेशान नहीं कर सकेगा।किसी प्रकार की परेशानी हो तो मुझे अपनी समस्याओं से अवगत कराएं।राशन वितरण के पश्चात लाभुक को पर्ची अवश्य दें।आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत की जाय।वैसे लाभुक जिनकी मृत्यु हो गयी है उनके राशन का वितरण नहीं किया जाय।राशन कार्ड से उनका नाम हटाने से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पीटीजी को नियमित रूप से राशन मिले इसका विशेष ध्यान रखें।धोती साड़ी का वितरण शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।कहा कि जिनका पहचान बायोमैट्रिक के माध्यम से नहीं हो रहा है,उन्हें अपवाद पंजी के माध्यम से राशन उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि हर माह आपके साथ जिले के वरीय पदाधिकारी बैठक करेंगे।बैठक में प्राप्त आपकी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की प्रतिष्ठा आपसे जुड़ी है।गरीबों को ससमय राशन मिले एवं निर्धारित मात्रा में मिले इसे सुनिश्चित करें।

इस दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।वेटिंग मशीन खराब रहने से संबंधित समस्या से अवगत कराया।

स्वागत संबोधन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंका राम ने कहा कि जिस माह राशन का उठाव किया जाता है, उसी माह वितरण किया जाय।मुख्यालय में कम शिकायत प्राप्त हो इसका विशेष ध्यान रखें।लोगों को राशन निर्धारित मात्रा में दें।जितना आवंटन प्राप्त होता है उतने का वितरण सुनिश्चित करें।चावल की बर्बादी नहीं हो इसका भी ध्यान रखे।किसी के दबाव में कार्य नहीं करें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment