Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

डुमरी उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लुटेरों के संरक्षक हैं, डुमरी की जनता झामुमो को क्यों दे वोट : बाबूलाल मरांडी

On: January 19, 2026 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

डुमरी उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लुटेरों के संरक्षक हैं, डुमरी की जनता झामुमो को क्यों दे  वोट  : बाबूलाल मरांडी

झारखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज डुमरी उपचुनाव में ससारखो मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने एक बार फिर से हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग झामुमो को वोट क्यों दें? पिछले साढ़े तीन साल में इस ठगबंधन सरकार ने झारखंड की जनता के लिए क्या किया है. राज्य में सिर्फ लूट मची है. मुख्यमंत्री लुटेरों के संरक्षक बन गये हैं. हेमन्त सरकार में दलाल और बिचौलिए इस राज्य को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खदान, खनिज, लोहा, कोयला, बालू, पत्थर के साथ-साथ गरीबों और आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. और हेमंत सोरेन इन लुटेरों को पकड़कर जेल नहीं भेज रहे हैं, बल्कि उनके लिए महंगे वकील रख रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं. और जो लोग जेल गए उन्हें भी बाहर निकालने के लिए पैरवी कर रहे हैं. यह साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री लूट में शामिल हैं और लुटेरों के संरक्षक हैं. उन्होंने कहा कि यह उन सभी की पुरानी आदत है. अलग राज्य आंदोलन भी नरसिम्हा राव की गोद में बैठकर पैसे लेकर बेचा गया था। पैसे लेने के आरोप में वह तिहाड़ जेल भी गये.

बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि जब बीजेपी और एनडीए की सरकार बनती है तो विकास होता है. वहीं जब कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और लूट मचती है. आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. उन्हें पेट्रोल डालकर जलाया जा रहा है, टुकड़े-टुकड़े करके पेड़ों से लटकाया जा रहा है. और आज तक एक भी अपराधी को सज़ा नहीं हुई. पुलिस बरामदगी में लगी हुई है. हेमंत है तो अपराधियों और लुटेरों का हिम्मत है.

कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने अलग राज्य बनाया. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों तक सड़कें पहुंचाई गईं। आदिवासी मंत्रालय बनाया, संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया. वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं. जनधन खाता, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नल जल योजना, प्रतिमाह 5 किलो मुफ्त अनाज, आयुष्मान योजना के तहत इलाज जैसे कई कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारा गया।

मोदी सरकार ने आदिवासियों को सम्मान दिया. आज़ाद भारत में पहली बार 8 आदिवासी मंत्री बने. बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया. और संथाल समाज की बेटी एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया.

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने राज्य में 5 मेडिकल कॉलेज दिए, देवघर में एम्स अस्पताल और हवाई अड्डा बनाया, कोरोना में वैक्सीन की दो खुराक और बूस्टर खुराक मुफ्त दी। गरीबों को जनधन खाते में पैसा दिया और प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की ताकि कोई भूखा न सोये. आज गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर मोदी सरकार ने देश की बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है. दूसरी ओर, हेमंत सरकार ने गरीबों का अनाज भी लूट लिया. हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता सब झूठा साबित हुआ। राज्य की जनता झामुमो, कांग्रेस और राजद के इस धोखे को समझ गयी है. इसलिए ये ठगबंधन अब बौखलाहट में उत्पात मचा रहा है. झामुमो छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो रहे हैं. इसलिए घबराकर डुमरी के मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम शांतिपूर्ण मतदान कराना है. और पक्षपात करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जन उपस्थिति बता रही है कि जनता ने 5 सितंबर को केले छाप पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है. उन्होंने गिरिडीह जिले की जनता से एनडीए को डुमरी से रिकार्ड मतों से जिताकर भ्रष्ट, निकम्मी, विकास विरोधी हेमंत सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे राज्य की जनता डुमरी की ओर देख रही है. आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,लक्ष्मण सिंह,जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,पूर्व विधायक नागेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनता शामिल हुई.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment