Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड : एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट मुफ्त बिजली, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे शिबू सोरेन की जीवनी, सरकार का बड़ा फैसला

On: January 19, 2026 11:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट मुफ्त बिजली, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे शिबू सोरेन की जीवनगाथा, सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड : ज्ञानोदय योजना के तहत सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए तीन किताबें छापने का फैसला किया है. सुनो बच्चों, पहली किताब होगी आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरु जी) की कहानी. यह प्राइमरी और मिडिल स्कूल के लिए होगा. जो सचित्र होगा.

वहीं, दूसरा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का और तीसरा अंग्रेजी में ‘ट्राइबल हीरो शिबू सोरेन’ का होगा. इसे हाई स्कूलों में पढ़ाया जाएगा. इन पुस्तकों की खरीद और वितरण मेसर्स प्रभात प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड से नामांकन के आधार पर किया जाएगा।

संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश

राज्य में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी मातृत्व अवकाश मिल सकेगा. कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली महिलाओं को दो बच्चों के लिए 180-180 दिनों के मातृत्व अवकाश की सुविधा देने का भी निर्णय लिया गया है. बशर्ते कि उसने पिछले एक वर्ष में कम से कम 80 दिन की सेवा की हो। इस फैसले से राज्य में कार्यरत हजारों महिला कर्मियों समेत मनरेगा, पारा शिक्षकों समेत अन्य विभागों के अनुबंध कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा.

एक पेड़ लगाएं, पांच यूनिट बिजली मुफ्त पाएं योजना को भी मंजूरी दी गई

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से शहरी क्षेत्रों में रहने वाली आम जनता को अपनी निजी भूमि पर पेड़ लगाने के लिए प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली सब्सिडी देने की भी मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत अधिकतम पांच पेड़ों पर पांच साल तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। यानी पांच पेड़ लगाने पर 25 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिल सकती है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment