Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर फेंका प्रतिबंधित मांस, धमकी भरा पर्चा मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, इलाके में तनाव

On: January 19, 2026 10:30 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

झारखंड: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर फेंका प्रतिबंधित मांस, धमकी भरा पर्चा मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, इलाके में तनाव

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में एक धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है. निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकते हुए धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा गया है. जिसमें एक समुदाय के लोगों को धार्मिक स्थल न बनाने की चेतावनी दी गई है और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है.

इस पर्चे के माध्यम से एक समुदाय के लोगों को असामाजिक तत्वों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी दी गयी है. धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. इससे ग्रामीण काफी नाराज नजर आ रहे हैं. वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया. इसके अलावा तनाव को देखते हुए स्थानीय जन प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की मदद से ग्रामीणों से बात की. इसके बाद प्रशासन व प्रतिनिधियों की अपील पर लोग कुछ शांत हुए.

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिबंधित मांस और धमकी भरे पर्चे जब्त कर सौहार्द बिगाड़ने वाले अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. लेकिन इस घटना से एक समुदाय के धार्मिक संगठन के लोगों में काफी आक्रोश है. धार्मिक संगठन के लोगों ने पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment