Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जीवन रक्षा को आज से मिलेगी उड़ान, सीएम स्टेट हैंगर से शुरू करेंगे एयर एंबुलेंस सेवा

On: January 19, 2026 8:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जीवन रक्षा को आज से मिलेगी उड़ान, सीएम स्टेट हैंगर से शुरू करेंगे एयर एंबुलेंस सेवा

Jharkhand : राज्य के लोगों के लिए आज से एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू हो जाएगी. इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। नागर विमानन विभाग ने इसके लिए रेडबर्ड प्राइवेट लिमिटेड से करार किया है। सबसे खास बात यह है कि यह सेवा बेहद कम दर पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। पहले एयर एंबुलेंस दूसरे राज्यों से मंगाई जाती थी, जिसके लिए अधिक शुल्क चुकाना पड़ता था। अब रांची से दिल्ली का एयर एंबुलेंस का किराया 5 लाख, रांची से मुंबई का 7 लाख, रांची से चेन्नई का 8 लाख, रांची से कोलकाता का 3 लाख, हैदराबाद का 7 लाख, रांची से बनारस का 3 लाख 30 हजार, 5 लाख रांची से लखनऊ के लिए, रांची से तिरुपति के लिए 8 लाख। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों के लिए एंबुलेंस सुविधा लेने के लिए प्रति घंटे 1 लाख 10 हजार अतिरिक्त देना होगा।

इन दो नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है

रांची समेत झारखंड के गंभीर मरीजों को अब देश के अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी में बेहतर इलाज के लिए परेशानी नहीं होगी. झारखंड की हेमंत सरकार कम दर पर यह सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. आज दोपहर 1 बजे सीएम हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे. इमरजेंसी सेवा के तहत महज 2 घंटे की सूचना पर एयर एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध हो सकेगी। अगर आपको अभी एयर एंबुलेंस की जरूरत है तो इसके लिए आप फोन या ईमेल के जरिए मंगवा सकते हैं। इसके लिए दो नंबर जारी किए गए हैं। आप इन दो नंबरों 8210594073 और 0651-4665515 पर कॉल करके एयर एंबुलेंस बुक कर सकते हैं।

प्रदेश के कई शहरों में मिलेगी सुविधा

हेमंत सरकार द्वारा शुरू की जा रही यह सुविधा रांची के अलावा प्रदेश के कई जिलों से उपलब्ध होगी. दरअसल राज्य सरकार अपनी एयर एंबुलेंस को अलग-अलग जिलों के स्टेट हैंगर में रखेगी. जानकारी के मुताबिक रांची के अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर की हवाई पट्टियों से भी यह सुविधा उपलब्ध होगी. इस सुविधा के लिए संबंधित जिलों के मरीज को नागर विमानन विभाग या संबंधित जिलों के डीसी से संपर्क करना होगा।

प्रदेश के कई शहरों में मिलेगी सुविधा

हेमंत सरकार द्वारा शुरू की जा रही यह सुविधा रांची के अलावा प्रदेश के कई जिलों से उपलब्ध होगी. दरअसल राज्य सरकार अपनी एयर एंबुलेंस को अलग-अलग जिलों के स्टेट हैंगर में रखेगी. जानकारी के मुताबिक रांची के अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर की हवाई पट्टियों से भी यह सुविधा उपलब्ध होगी. इस सुविधा के लिए संबंधित जिलों के मरीज को नागर विमानन विभाग या संबंधित जिलों के डीसी से संपर्क करना होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment