Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जमशेदपुर : सचिव और पुलिस महानिरीक्षक ने की दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण की तैयारियों को लेकर बैठक

On: January 19, 2026 10:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जमशेदपुर : सचिव और पुलिस महानिरीक्षक ने की दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण की तैयारियों को लेकर बैठक

डीसी और एसएसपी ने तैयारियों से कराया अवगत
जिला कंट्रोल रूम, पूजा पंडाल, विसर्जन घाट का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में रविवार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन और पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) अखिलेश कुमार झा ने दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार रेल एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एएसपी सिटी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला समेत सभी विभागीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल दण्डाधिकारी के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जो जिम्मेदारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है, उसे व्यक्तिगत जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर प्राथमिकता में रखें। प्राय: देखा जाता है कि छोटी-छोटी समस्या बड़ा रूप ले लेती है। 24×7 विजिलेंट रहें। उन्होने सिविक एमेनिटिज की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पूजा समितियों के साथ आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात भी कही। जिला कंट्रोल रूम में अग्निशामक, विद्युत विभाग, पेयजल तथा विधि व्यवस्था से जुड़े अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही।

इसी तरह पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) ने सभी पूजा पंडालों में अधिष्ठापित अग्निशामक की जांच करने, सीसीटीवी कार्यरत हैं या नहीं तथा सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा बिना एस्कॉर्ट के विसर्जन नहीं करेंगे। वॉलंटियर्स का लिस्ट कंट्रोल रूम से वेरिफाई कर लेंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखेंगे। संवेदनशील पंडालों में विशेष सतर्कता बरतने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द्र एवं समरसता बनाये रखते हुए सफलतापूर्वक त्यौहार संपन्न कराएं।

वहीं डीसी ने जिले के वरीय प्रभारियों को प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के अलावा सभी नगर निकायों में वॉर रूम का गठन किया गया है। साथ ही अतिरिक्त कंट्रोल घाटशिला अनुमंडल में बनाया गया है। पंडाल कैसा हो, ऊंचाई, सुरक्षा मानक तथा विधि व्यवस्था संधारण की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों को अपील जारी की जा चुकी है। सभी दुर्गा समिति के साथ बैठक, पेश ए इमाम, शांति समिति की बैठक थानावार तथा जिला स्तर पर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां की गई है।पंडालों का औचक निरीक्षण जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित किया जा रहा। ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी से हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही। सभी पंडालों में वॉलंटियर्स की प्रतिनियुक्ति के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है। स्ट्रीट लाइट, विद्युत तार की मरम्मती, बेरिकेडिंग एवं साफ-सफाई, मेडिकल इमरजेंसी के लिए 22 एंबुलेंस, पंडालों में फर्स्ट एड किट, अग्निशामक, सड़क मरम्मतीकरण आदि के कार्य किए गए हैं। साथ ही शहर के बड़े अस्पतालों में आकस्मिक स्थिति के लिए 20 बेड तैयार रखा गया है।

एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग पंडालों में कराया गया है। विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर 12 सुपर जोनल, 35 जोनल मजिस्ट्रेट, 164 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा विसर्जन के लिए 16 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि संवेदनशील पंडालों को चिन्हित करते हुए सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी तरह से भ्रामक व अपुष्ट खबरों का प्रचार प्रसार न हो, इसकी निगरानी भी की जा रही।

वहीं एसएसपी ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1152 लोगों के विरूद्ध धारा 107 में कार्रवाई की गई है। सभी प्रतिमा विसर्जन, जुलूस, भीड़ के रूट का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। सुगम यातायात व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। बड़े पंडालों के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है। 20 से 23 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन प्रात: 4 बजे से 11 बजे दिन तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत: वर्जित है। जबकि 24 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे से विसर्जन तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस भी) एवं चार पहिया वाहनों का परिचाचन पूर्णत: वर्जित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शहर में पुलिस पदाधिकारियो द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नियमित सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

बैठक के बाद सचिव और पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। साथ ही आम बागान पूजा पंडाल, मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पहुंचकर उन्होंने विसर्जन रूट, घाट की साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment