Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा

On: January 19, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर, बारीडीह,रामाधीन बगान, एग्रीको आदि क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान विधायक सरयू राय ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से भेंट की। इस दौरान पूजा को लेकर सभी काफी उत्साहित दिखे।

क्षेत्र का विधायक होने के नाते उन्हें पूजा के दौरान हो रही कठिनाइयों का समाधान कराने एवं समस्याओं को दूर कराने को लेकर उनसे काफी अपेक्षा है और जिसे उन्होंने खुले मन से व्यक्त भी किया। जिसपर उन्होंने पूजा समितियां को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूजा निर्विघ्न सम्पन्न कराने में उनका हर संभव सहयोग रहेगा। वहीं आगामी 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शहर में आयोजित रक्तदान समारोह के बाद वे अपने विधानसभा क्षेत्र की पूजा समितियों से एक एक कर संपर्क करेंगे और पूजा आयोजन में अपनी भूमिका निर्धारित करेंगे। उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन के सामने रखेंगे और समाधान सुनिश्चित कराएंगे। शनिवार भ्रमण के दौरान कतिपय उत्साही युवक मिले और जो इस वर्ष से अपनी पूजा शुरू करना चाहते है। एग्रीको क्षेत्र में कतिपय श्रद्धालु मिले। जिन्होंने बताया कि पहले से वे एक मैदान में पूजा करते आ रहे हैं। मगर कोरोना के बाद से पूजा स्थगित थी। जिसे इस वर्ष से आरम्भ करना चाहते है। ऐसे लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अपने इरादे की सूचना स्थानीय थाना के साथ साथ जिला प्रशासन को दें और कार्यक्रम की तैयारी शुरू करें। उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी पूजा करना चाहे, पंडाल लगाना चाहें, उसकी पूजा संपन्न करायी जाएगी। इसको लेकर वे जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में रहेंगे और उन तक क्षेत्र की जनता की भावना पहुंचाएंगे। दुर्गा पूजा के लिए उनके विधानसभा कार्यालय एवं मंडल कार्यालयों में एक विशेष कोषांग स्थापित होगा और जो क्षेत्रवार पूजा समितियों से संपर्क सक्रिय संपर्क रखेगा। पूजा के समय कानून व्यवस्था सुचारू रहे, इसका हर संभव उपाय प्रशासन की मदद से किया जाएगा। पूजा समितियों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थानों, क्लबों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। इस बारे में आगामी 26 सितंबर को एक बैठक की जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment