Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

छतरपुर : हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं :- सुरेश इंजीनियर

On: January 19, 2026 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

छतरपुर : हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं :- सुरेश इंजीनियर

पलामू : हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं :- सुरेश इंजीनियर

करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे सुरेश कुमार

छतरपुर (पलामू) : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत सड़मा और मसीहानी गांव में करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सुरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर सुरेश कुमार इंजीनियर ने कहा कि हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि करमा पर्व भादो मास की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए बहने उपवास करती है। यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना भी करते हैं। साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं। यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है। ग्रामीणों ने झूमर और लोकगीत के साथ झूम’कर इस त्योहार को मनाया। प्रकृति के इस पर्व में सभी नगर वासी सहभागी बने। सुरेश कुमार ने मानर के साथ झूमते नज़र आये। लोगों ने इनकी खूब तारीफ की।मौके पर प्रदीप यादव, चन्दीप यादव, सुनील व्यास, सुधीर सिंह, कुंदन यादव, छोटू उरांव, कृष्णा उरांव के साथ साथ सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment