Also Read
छतरपुर : बसपा के छतरपुर-पाटन विधान सभा के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया सामूहिक इस्तीफा
छतरपुर ( पलामू):- छतरपुर- पाटन विधान सभा अध्यक्ष रामबाबू को गलत आरोप लगा कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित किया गया है। रामबाबू बसपा के एक सच्चे, मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता है। पार्टी के उच्च अधिकारीयों द्वारा लिया गया निर्णय यह साबित करता है कि अब बसपा में सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं है। इनको पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में हमलोग छतरपुर-पाटन विधान सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण सामुहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इसकी जानकारी बसपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, राजन मेहता और प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह को दे दी गयी है।
इस्तीफा देने वाले बसपा कार्यकर्ताओं की सूची निम्नलिखित है :
- 1. इंजीनियर सुरेश कुमार – छतरपुर-पाटन विधान सभा प्रभारी
- 2. निर्मल यादव – छतरपुर-पाटन विधानसभा उपाध्यक्ष
- 3. अवधेश कुमार पासवान – छतरपुर-पाटन विधानसभा कोषाध्यक्ष
- 4. डॉ बेलाल अंसारी -प्रखंड अध्यक्ष, नौडीहा बाजार
- 5. गुरुदत्त शर्मा – प्रखंड प्रभारी , नौडीहा बाजार
- 6. अंजू बौद्ध – महिला मोर्चा अध्यक्ष, नौडीहा बाजार प्रखंड
- 7. डॉ चितरंजन कुमार यादव – सचिव, नौडीहा बाजार प्रखंड
- 8. आशीष राम – कोषाध्यक्ष, नौडीहा बाज़ार प्रखंड
- 9. अनुज कुमार – युवा अध्यक्ष, नौडीहा बाजार प्रखंड
- 10. पंकज कुमार भुईया
- 11. अभय कुमार साव
- 12. भैरव कुमार गुप्ता
- 13. डॉ मनीष गुप्ता – पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, नौडीहा बाजार
- 14. राम लखन सिंह खैरवार।
- 15. लक्ष्मण कुमार
- 16. मिल्टन कुमार
- 17. उमेश राम
- 18. संजय राम
- 19. छोटू कुमार
- 20. चंदन कुमार













