Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : विश्वकर्मा पूजा अवसर पर बसरिया में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन

On: January 19, 2026 10:13 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

विश्वकर्मा पूजा अवसर पर बसरिया में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन

झामुमो नेता बीरेंद्र राणा और मुखिया मंजू देवी ने उद्घाटन किया

चौपारण। प्रखंड के बसरिया पंचायत में विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ झामुमो नेता बीरेंद्र राणा एवं बसरिया मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात पूरा पंडाल भक्तिमय नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों का कमिटी के सदस्यों ने भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर सभी अतिथियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वकर्मा भगवान से समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। वही अपने संबोधन में झामुमो नेता बीरेंद्र राणा ने कहा ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि समाज को एकजुट करने का भी कार्य करते हैं। विश्वकर्मा भगवान मेहनतकश लोगों के आराध्य देव हैं और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

विश्वकर्मा पूजा अवसर पर बसरिया में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन

वहीं मुखिया मंजू देवी ने अपने संबोधन में कहा की हमारे पंचायत क्षेत्र में केवल एक ही विश्वकर्मा मंदिर है। यह हमारी धरोहर है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इसके संरक्षण एवं विकास के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन चंदन राणा ने किया। मंच से स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने भक्ति गीत और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और पूरा वातावरण ‘जय विश्वकर्मा भगवान’ के उद्घोष से गूंजता रहा। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सफल रहा। मौके पर मौके पर लालजी राणा, कपिलदेव राणा, प्रदीप राणा, नाथो राणा, बसंत राणा मो. सलाम विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष मनु राणा, सचिव आशीष राणा, कोषाध्यक्ष अमित राणा, राजू राणा, उमेश राणा, देवेंद्र राणा, दिनेश्वर राणा, रामबृक्ष राणा, महेंद्र राणा, रवींद्र राणा, मुकेश साव, मुन्ना केशरी, सहित क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: पलामू : किशनपुर बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment