Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2,500 किलो जावा महुआ नष्ट

On: January 19, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2,500 किलो जावा महुआ नष्ट

चौपारण (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के सिंघरावा, काँटी और कोरियाडीह गांवों में रविवार को उत्पाद विभाग ने अवैध महुआ शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार के नेतृत्व में चली छापेमारी में दर्जनों जलती भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 2,500 किलो जावा महुआ मौके पर नष्ट किया गया, वहीं 100 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, बर्तन व अन्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: चौपारण : झापा पंचायत में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

इस अभियान में अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे, अनूप कुमार सिंह सहित कई गृह रक्षक शामिल रहे। ग्रामीणों की सूचना पर टीम ने यह कदम उठाया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। विभाग का स्पष्ट कहना है कि अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब की जानकारी प्रशासन को तुरंत दें, ताकि इस जानलेवा कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

चौपारण में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2,500 किलो जावा महुआ नष्ट

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment