Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : भगहर पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, शिविर में विधायक हुए शामिल

On: January 19, 2026 10:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : भगहर पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, शिविर में विधायक हुए शामिल

चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड के भगहर पंचायत भवन में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर सह कल्याण मंच का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, मुखिया कृष्णा रविदास, बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा, सीओ आशीष कुमार मंडल, थाना से एसआई अरुण रवानी, वन विभाग विधायक प्रतिनिधि यदुनंदन यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ भुनेश्वर गोप के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। विधायक और पदाधिकारियों का स्वागत मुखिया ने माला पहनाकर किया. इसके बाद विधायक श्री अकेला द्वारा अबुआ आवास, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा जैसी कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. सीओ श्री मंडल ने वन पट्टा, म्यूटेशन, लगान रसीद, आपदा राहत कोष समेत अंचल कार्यालय से होने वाले लाभ आदि की जानकारी दी.

चौपारण : भगहर पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, शिविर में विधायक हुए शामिल

शिविर में विभागवार स्टॉल लगा कर आम लोगों से आवेदन लिये गये और योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. शिविर में कुल 1130 आवेदन जमा किये गये, जिसमें अबुआ आवास के लिए 450 आवेदन जमा किये गये. शिविर में मुख्य रूप से पंसस संगीता देवी, मंटु यादव, प्रहलाद सिंह, डीलर संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी, समाजसेवी संतोष रविदास, रामबली यादव, ललीत प्रजापति, युवा नेता विनोद यादव, संवेदक विकाश यादव, पंचायत सेवक शैलेंद्र पासवान, रोजगार सेवक प्रकाश यादव, आवास प्रखंड समन्वयक मो इरफान, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार, महिला पर्यवेक्षिका शिवानी सेन, सेविका सावित्री देवी, मंजु देवी, बसंती देवी, जल जीवन मिशन प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार पांडेय समेत कई लोग शामिल थे. शिविर में लाभुकों के बीच धोती साड़ी, कंबल, छात्राओं को साइकिल की राशि का डमी चेक तथा बालिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.

चौपारण : भगहर पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, शिविर में विधायक हुए शामिल

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment