Also Read
जो विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते हैं वही विद्यार्थी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराते हैं: प्रकाश कुमार
चौपारण। प्रखंड के एकमात्र विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित अभिभावक शिक्षक गोष्ठी के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार रजक को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं मानगढ़ पंचायत मुखिया अर्जुन पांडेय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप चंद्रवंशी , विद्यालय की वार्डेन ललिता कुमारी एवं पूर्व वार्डेन संघमित्रा कुमारी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि प्रकाश कुमार रजक ने विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते हुए प्रखंड स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। साथ ही उनके विषय में विद्यार्थियों का रिजल्ट सत प्रतिशत रहता है और वे न केवल विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण दे रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर मार्गदर्शक भी हैं। और बताते चले कि बसरिया में इनका एक निजी शिक्षण संस्थान सक्सेस प्वाइंट कोचिंग भी कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित है, जहाँ से प्रत्येक वर्ष प्रखंड स्तर पर मैट्रिक परीक्षा में कई टॉपर विद्यार्थी निकलते रहे हैं और साथ में इस बार उनके संस्थान से आकांक्षा परीक्षा में दो मेधावी बच्चियां नुसरत जहां पिता मोहम्मद जब्बार अंसारी हथिया और रानी कुमारी पिता प्रदीप केशरी बसरिया ने सफलता प्राप्त की।
वहीं नुसरत जहां आकांक्षा परीक्षा में झारखंड में दूसरा स्थान लाकर पूरे चौपारण प्रखंड में परचम लहराई और अभी मेडिकल की तैयारी रांची में कर रही है। प्रकाश कुमार रजक के उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को लेकर अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने उनकी खूब सराहना की। अभिभावकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

इसे भी पढ़ें: तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई













