Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण पुलिस की फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई, स्विफ्ट डिज़ायर में 91 किलो डोडा पकड़ा, चतरा का तस्कर गिरफ्तार

On: January 19, 2026 10:32 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण पुलिस की फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई, स्विफ्ट डिज़ायर में 91 किलो डोडा पकड़ा, चतरा का तस्कर गिरफ्तार

NDPS एक्ट में मामला दर्ज, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

चौपारण (हजारीबाग)। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद अपराधियों के खिलाफ सख़्त अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को उनकी अगुवाई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा लदे एक वाहन को जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियाँ मिली हैं, जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि चौपारण को अपराध व नशे के कारोबार से मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस 24 घंटे सक्रिय है। श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि चतरा की ओर से एक उजले रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार (संख्या जेएच01ईपी-4454) में भारी मात्रा में अवैध डोडा हजारीबाग लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौपारण सरोज सिंह चौधरी, स०अ०नि० बादल कुमार महतो और सशस्त्र बल की टीम ने चतरा मोड़ पर नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू कर दी।

चौपारण पुलिस की फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई, स्विफ्ट डिज़ायर में 91 किलो डोडा पकड़ा, चतरा का तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को देखकर भागा तस्कर

जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिज़ायर के चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और सियरकोनी स्थित जयराम होटल के पास गाड़ी को घेरकर चालक को पकड़ लिया।

सात बोरे में 91.350 किलो डोडा बरामद

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्द राणा (36 वर्ष), पिता स्व० दासो राणा, निवासी एदला, थाना सिमरिया, जिला चतरा बताया। गाड़ी की तलाशी में सात प्लास्टिक बोरों में कुल 91.350 किलो डोडा, एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर बरामद की गई।

चौपारण पुलिस की फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई, स्विफ्ट डिज़ायर में 91 किलो डोडा पकड़ा, चतरा का तस्कर गिरफ्तार

NDPS एक्ट में मामला, आरोपी जेल भेजा गया

इस मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 224/25, दिनांक 11/08/25 दर्ज कर धारा 317(5)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 15(C)/18(B)/25/27(A) NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस ने बताया कि इस तस्करी गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी चल रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment