Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : दैहर पंचायत के दुरागड़ा गांव में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की पहली बैठक, वनकर्मियों की गैरहाजिरी से ग्रामीण नाराज़

On: January 19, 2026 10:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

दैहर पंचायत के दुरागड़ा गांव में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की पहली बैठक, वनकर्मियों की गैरहाजिरी से ग्रामीण नाराज़

चौपारण (हजारीबाग)। भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने और ग्राम स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गुरुवार को दैहर पंचायत के दुरागड़ा गांव में पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ ने की। बैठक में आदि कर्मी शैलेन्द्र पासवान एवं मो. समदानी, आदि सहयोगी के रूप में मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ, पंचायत समिति सदस्य मुकेश पासवान, बैंक मित्र नागेन्द्र कुमार, रोजगार सेवक अमजद अली, आंगनबाड़ी सेविका लकड़ा देवी, सहिया चमेली देवी, जन वितरण दुकानदार मनोज कुमार, कृषि मित्र अजय पासवान, जेएसएलपीएस कर्मी प्रमिला सिंह, वीएलई विकास कुमार समेत कई पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रमुख ग्रामीण प्रतिभागियों में महेश बिरहोर, सहदेव बिरहोर, महेन्द्र बिरहोर, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, चिंतामन खैरवार, मोहन खैरवार और सोहरी देवी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

वहीं मुखिया सहयोगी के रूप में नरेश सिंह, विक्रम कुमार, राहुल यादव और मन्नू कुशवाहा भी उपस्थित रहे। बैठक में जनजातीय समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान किसी भी वनकर्मी की उपस्थिति नहीं रहने से ग्रामीणों में नाराज़गी देखी गई, क्योंकि अधिकांश मामले वन विभाग से संबंधित बताए गए। मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार ने कहा कि वन विभाग की अनुपस्थिति ने ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने संबंधित विभाग से भविष्य की बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment