Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : तालाब में डूबने से 10 वर्षीय आदर्श सिंह का मौत, शोक की लहर

On: January 19, 2026 10:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : तालाब में डूबने से 10 वर्षीय आदर्श सिंह का मौत, शोक की लहर

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण थाना क्षेत्र के सेलहारा पंचायत के सिरमा में एक परिवार के लिए दुःखों का पहाड़ उमड़ पड़ा। जहाँ तालाब में डूबने से एकलौते पुत्र का निधन हो गया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सिरमा निवासी दीपक सिंह के एकलौते पुत्र आदर्श सिंह उम्र 10 वर्ष सिरमा स्थिति अपने पापा के मुर्गी फार्म में अपनी बहन के साथ बैठा हुआ था। कुछ देर बात दोनो भाई बहन बगल में कुछ दिन पूर्व ही नव निर्मित तलाब के पास पैर हाथ धोने पहुंच गए। बहन पहले पैर हाथ धोकर बाहर निकली ठीक उसके बाद उसका भाई पैर धोने पहुंचा। आदर्श का पैर फिसला और तलाब में जा डूबा। भाई को पानी में डूबते देख बहन रोने लगी और हो हल्ला करने लगी हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। गहरा पानी होने की वजह से बच्चा बहुत देर तल पानी मे डूबा रहा। इधर आनन फानन में आदर्श को अनुमंडलीय अस्पताल बरही ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर गाँव सहित परिवार वालो में शोका की लहर दौड़ पड़ा। आदर्श सिंह सनराइजेज पब्लिक स्कूल रमजीता में पढ़ता था। प्राचार्य बिनोद पांडेय ने बताया कि आदर्श और उसकी बहन आज विद्यालय नही आए थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment