Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : झापा पंचायत में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : झापा पंचायत में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का वितरण, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के झापा पंचायत अंतर्गत ग्राम बेढना बारा, सुजी झापा और बेंदुवारा में शनिवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया। इस योजना से लाभान्वित होकर ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन एवं मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें: देवघर : हिंदी विद्यापीठ में धूमधाम से मनीं हिंदी दिवस

उन्होंने बताया कि यह योजना सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक सार्थक कदम है। ग्रामीणों की झलकियाँ: लाभ पाने के बाद ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों को काफी राहत मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक धोती-साड़ी ग्रहण किया और इसे सरकार की संवेदनशीलता बताया। जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment