Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : जीटी रोड पर ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

On: January 19, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : जीटी रोड पर ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

चौपारण। प्रखण्ड क्षेत्र के जीटी रोड स्थित महुदी के पास गुरुवार को ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही बरही इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद और चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक के फंसे होने के कारण थाना प्रभारी ने गैस कटर मंगवाया। काफी मशक्कत के बाद वाहन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान मोहम्मद खान (35 वर्ष), ग्राम तहसील रणवीर नौगांव, जिला अलवर (राजस्थान) निवासी के रूप में हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

चौपारण : जीटी रोड पर ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। प्रशासन ने सड़क को वनवे कर यातायात बहाल कराया। हालांकि, छोटे वाहन चालक जबरन वनवे से निकलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी खुद सड़क पर उतरकर वाहनों का संचालन कराते रहे। गौरतलब है कि जीटी रोड पर सिक्स लेन निर्माण कार्य जारी है। इसके कारण पिपरा व महुदी के पास वनवे पहले से ही है। इसी वजह से इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी यहां कई घटनाओं में चालक अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: सड़कें नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सर्पदंश से एक युवक की दर्दनाक मौत

चौपारण : जीटी रोड पर ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment