Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

On: January 19, 2026 10:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

बेली महिला मंडल की पहल से जरूरतमंदों तक पहुंची सरकार की योजना, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण प्रखंड के जवनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम जवनपुर में रविवार को बेली महिला मंडल की ओर से झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। इस मौके पर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया। लाभुक महिलाओं ने साड़ी और पुरुषों ने धोती पाकर राज्य सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में मुखिया जानकी यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बैजनाथ साव, उपमुखिया प्रतिनिधि मो. मतीन, पूर्व पंचायत सदस्य मो. वहाब, राजेश चौधरी, जुगल साव, रंजीत प्रजापति, सुबोध प्रजापति, कामेश्वर साव, तुलसी यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे।

मुखिया जानकी यादव ने मौके पर कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर ग्रामीणों को राहत देने का प्रयास कर रही है और पंचायत स्तर पर इस योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाया जा रहा है, बेली महिला मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। यह मंडल समाज सेवा के कार्यों में लगातार आगे रहता है और सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही आगे कहां हमारे पंचायत में पारदर्शी तरीके से वितरण किया गया है ताकि किसी भी गरीब परिवार को वंचित न रहना पड़े। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई लाभुकों ने बताया कि पहले उन्हें जानकारी नहीं थी कि साड़ी-धोती योजना गांव तक पहुंच चुकी है, लेकिन बेली महिला मंडल और जनप्रतिनिधियों की पहल से अब उन्हें इसका लाभ मिला है। इस कार्यक्रम ने गांव में एकता और सहयोग की मिसाल पेश की। पुरुष, महिलाएं, युवा सभी ने मिलकर वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन बेली महिला मंडल की सदस्यों ने किया।

इसे भी पढ़ें: बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment