Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : क्षेत्र की शान है बना सब लेफ्टिनेंट रविकांत रंजन, निजी विद्यालय के शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का पुत्र नौसेना में उच्च पद पर पहुंचा

On: January 19, 2026 10:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : क्षेत्र की शान है बना सब लेफ्टिनेंट रविकांत रंजन, निजी विद्यालय के शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का पुत्र नौसेना में उच्च पद पर पहुंचा

फोटो : सोहरा में सम्मानित करते अतिथि गण
गांव में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन, बडी संख्या में जुटे लोग
क्षेत्र की पहचान बने हैं रवि, क्षेत्र के सभी युवाओं का आदर्श बना- मनोज यादव

चौपारन (हजारीबाग) :

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रुप में चयनित राष्ट्रपति पदक विजेता रविकांत रंजन के सम्मान में गांव में वृहद समारोह का आयोजन किया गया। बडी संख्या में गांव व प्रखंड के बुद्धिजीवियों के साथ भाजपा संगठन के नेता, विहिप के सदस्य के साथ आमलोग शामिल हुए। पूर्व विधायक मनोज यादव ने शाल और माला देकर रवि कांत के साथ उनके माता, पिता और दादी को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि रवि रंजन की मेहनत ने मिसाल कायम किया है। राष्ट्र सेवा के बड़े पद पर रवि के चयन से अब यह पूरा इलाका गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रवि तथा उनके पिता सच्चिदानंद सिंह की संघर्ष की गाथा सभी के लिए प्रेरणा दायी है। इनके माता पिता इनके शिल्पकार हैं। नौसेना में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके सब का सीना गर्व से भर दिया। ऐसे वीर सपूत तथा इनके माता पिता संपूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। वहीं समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि रविकांत रंजन की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को सीखने की आवश्यकता है। उच्चे पद पर पहुंचकर युवा सदैव अपने गांव का नाम रोशन करेगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और निजी विधालय के शिक्षक पुत्र की सफलता इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वहीं पिता पुत्र ने संपूर्ण समाज द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार जताया तथा अपने सफलता और संघर्ष में सदैव मार्गदर्शन करने वाले अपने पिता को अपना हीरो बताया। कहा कि जो युवा हमसे मार्गदर्शन चाहेंगे उन्हें हमेशा मदद करुंगा। समारोह का संचालन भाजपा महामंत्री आशीष सिंह ने किया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमित सिंह, शंकर सुमन, अविनाश पांडेय सहित अन्य ने श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया।

चौपारण : क्षेत्र की शान है बना सब लेफ्टिनेंट रविकांत रंजन, निजी विद्यालय के शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का पुत्र नौसेना में उच्च पद पर पहुंचा

फोटो : सोहरा में सम्मानित करते अतिथि गण

समारोह में बुंदेल समाज के अभिभावक बाबु शिवसेवक सिंह, वरीय समाज सेवी हरिश्चंद्र सिंह,

पूर्व मुखिया रामस्वरूप सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिमेष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया गंदौरी दांगी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, मनोज सिंह,बलराम दांगी, पूर्व मुखिया मो सफाल, मो जमाल, अरविंद सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु, आदित्य चौरसिया, जन्मेजय सिंह, सियाराम सिंह, मंतोष सिंह, प्रमोद दांगी, कैलाश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, राम सिंह, बिनोद सिंह, रामदहीन सिंह, बिक्रम सिंह पूर्व सैनिक, चंद्रशेखर सिंह, रामकिंकर सिंह, नंदकिशोर सिंह, शंकर सुमन, अमित सिंह, सुमित पांडेय, अलखदेव सिंह, भूषण सिंह, बबन सिंह, शिक्षक शिवकुमार यादव, देवकुमार दांगी, मन्नु सिंह से सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment