Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : कई वर्षो से गड्ढे में तब्दील झापा रोड का विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

On: January 19, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : कई वर्षो से गड्ढे में तब्दील झापा रोड का विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

चौपारण : प्रखण्ड के झापा पंचायत अंतर्गत प्रखण्ड के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य पथ झापा रोड वर्षो से गड्ढे में तब्दील हो गया था। जिसके कारण आमजनों से लेकर राहगीरों को बरसात के साथ साथ अन्य मौसम में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क का जीर्णोद्धार ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी से होने जा रहा है। जिसमें बरही विधायक उमाशंकर अकेला का अहम योगदान रहा । गुरुवार को बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला ने इस सड़क के निर्माण के लिए नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। शिलान्यास करते हुए विधायक श्री अकेला ने कॉन्ट्रैक्टर को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें नहीं तो बक्शे नहीं जाएंगे। विधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण बारा से सूजी, झापा,बेन्दुवारा,बनियाचक,

धवाईया,ब्रजादास, केंदुआ होते हुए अमरौल गांव तक होगा। इसके अलावे भी इस सड़क के निर्माण से नीमा, गुरी,भदान , सोहरा सहित अन्य गांवों के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को काफी लाभ मिलेगा। शिलान्यास के मौके पर झापा पंचायत मुखिया अन्नपूर्णा देवी, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव,लव सिंह, यदुनंदन यादव,प्रहलाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, कोठारी, सिंह,अंजन सिंह,पंकज सिंह शेखर सिंह, होरिल साव,लेखनारायण साव, जाबिर अली ,मुकेश नायक,आनंद गुप्ता रंजीत गुप्ता इत्यादि अन्य लोग उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment