Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : उत्पाद विभाग का छापामारी, साढ़े तीन लाख की 40 पेटी अवैध शराब जब्त, संलिप्त तस्करों पर दर्ज होगा मामला

On: January 19, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : उत्पाद विभाग का छापामारी, साढ़े तीन लाख की 40 पेटी अवैध शराब जब्त, संलिप्त तस्करों पर दर्ज होगा मामला

हजारीबाग : प्रखंड अंतर्गत पंचायत चोरदाहा के ग्राम दनुवा और अहरी जंगल में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान कुल 358.2 लीटर अवैध शराब बरामद

हजारीबाग
(चौपारण) :
उत्पाद विभाग ने प्रखंड में फिर बड़ी कार्रवाई की. जिसमें उत्पाद विभाग ने करीब तीन लाख रुपये की अवैध शराब जब्त कर शराब तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया. इस संबंध में उत्पाद एसआई प्रदीप करमाली ने बताया कि सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशानुसार बुधवार को चौपारण थाना अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी एवं दनुवा जंगल, अहरी में छापेमारी सह तलाशी लिया गया.

तलाशी के दौरान बिरहोर कॉलोनी एवं दनुआ जंगल अहरी की झाड़ियों से 750 एमएल की 10 पेटी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की (Imperial Blue Whiskey), 375 एमएल की 25 पेटी एवं 180 एमएल की 5 पेटी (कुल 358.2 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद सभी शराब की बोतलों पर फोर सेल पंजाब ओनली का स्टीकर चिपका हुआ है।

इस अवैध शराब की बाजार कीमत करीब तीन लाख पचास हजार रुपये होगी. इस अवैध शराब के कारोबार में शामिल व्यक्ति की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था.

छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक उत्पाद प्रदीप कुमार करमाली, अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अमित कुमार सिंह के अलावा गृह रक्षा वाहिनी एवं प्रतिनियुक्त उत्पाद सिपाही शामिल थे.

चौपारण : उत्पाद विभाग का छापामारी, साढ़े तीन लाख की 40 पेटी अवैध शराब जब्त, संलिप्त तस्करों पर दर्ज होगा मामला

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment