Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा : बढ़ती मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं के मद्देनजर इटखोरी पुलिस ने चलाया हेलमेट चेकिंग अभियान

On: January 19, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा : बढ़ती मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं के मद्देनजर इटखोरी पुलिस ने चलाया हेलमेट चेकिंग अभियान

इटखोरी (चतरा) : विगत दो-तीन दिनों के अंदर इटखोरी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को इटखोरी पेट्रोल पंप के पास हृदयवदारक घटना घटी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। दिनों दिन हो रही मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इटखोरी पुलिस के द्वारा इटखोरी थाना गेट के पास मोटरसाइकिल एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। ताकि अवांछित मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके। इस मोटरसाइकिल और हेलमेट चेकिंग अभियान के तहत कुल 45 मोटरसाइकिल बिना हेलमेट पकड़ी गई। पकड़े गए मोटरसाइकिल के फाइन हेतु प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा को भेजा गया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि हेलमेट न होने के कारण आए दिन मोटरसाइकिल दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, इसलिए प्रत्येक मोटरसाइकिल चालक को अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।

थाना प्रभारी द्वारा चलाया गया मोटरसाइकिल चेकिंग एवं हेलमेट चेकिंग वास्तव में एक आवश्यक और अनिवार्य कदम है। कल की दुर्घटना के प्रति थाना प्रभारी की तत्परता और संवेदनशीलता वास्तव में सराहनीय है। इटखोरी थाना प्रभारी ने लोगों को वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए हेलमेट का प्रयोग करने एवं नियंत्रित होकर मोटरसाइकिल चलाने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि मोटरसाइकिल चलाने से पहले लोग सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment