Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा : बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 4 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल जिंदा कारतूस, 2 बाइक, नक्सली पर्चा और मोबाइल फोन समेत इतने रुपये बरामद

On: January 19, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा : बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 4 अपराधियों  गिरफ्तार, पिस्टल जिंदा कारतूस, 2 बाइक, नक्सली पर्चा और मोबाइल फोन समेत इतने रुपये बरामद

चतरा : शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे अपराधियों के मंसूबों को चतरा पुलिस ने विफल कर दिया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 3 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, 4060 रुपये नकद के साथ-साथ 2 नक्सली पर्चा भी बरामद किया है. यह जानकारी चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नये नक्सली गिरोह बनाकर चल रही विकास योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में दो टीम गठित कर बरैनी चौक और तिलैया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बीच बरैनी चौक पर नवादा की ओर से दो मोटरसाइकिल सवार आते दिखे. रोककर जांच करने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इस दौरान उनके पास से दोनों मोटरसाइकिल, 3 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, 2 नक्सली पर्चे समेत 4060 रुपये नकद बरामद किये गये. गिरफ्तार आरोपियों ने बरामद हथियार व गोली के संबंध में कोई कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया. गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment