Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

On: January 19, 2026 10:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पंचायत स्तरीय शिविर में 10390 आवेदन प्राप्त हुए, 4115 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

चतरा : मंगलवार को जिले के कई प्रखंडों के पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें मुख्य रूप से हंटरगंज प्रखण्ड के जोरी कला पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के गाड़ीलौंग पंचायत, कुन्दा प्रखण्ड के बौधाडीह पंचायत, नगर परिषद चतरा वार्ड संख्या 11 जलछाजन भवन, सिमरिया प्रखण्ड के एदला पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के टण्डवा पंचायत, चतरा प्रखण्ड के जांगी पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के करनी पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बकचुमा पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के हुसिया पंचायतों में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग-अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।

मंगलवार को आयोजित शिविर में इटखोरी प्रखंड के करनी पंचायत में 655 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें 328 आवेदनों का निष्पादन, कान्हाचट्टी प्रखंड के बक्चुमा पंचायत में 1080 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें 493 आवेदनों का निष्पादन,कुंदा प्रखंड के बॉधाडीह पंचायत में 1600 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 392 आवेदनों का निष्पादन, मयूरहंड प्रखंड के हुसिया पंचायत में 899 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 674 आवेदनों का निष्पादन, सिमरिया प्रखंड के एदला पंचायत में 991 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 186 आवेदनों का निष्पादन, हंटरगंज प्रखंड के जोरिकला पंचायत में 1280 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 218 आवेदनों का निष्पादन, प्रतापपुर प्रखंड के टंडवा पंचायत में 1441 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1032 आवेदनों का निष्पादन, चतरा प्रखंड के जांगी पंचायत में 1051 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 412 आवेदनों का निष्पादन, टंडवा प्रखंड के गाड़ीलौंग पंचायत में 1309 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 296 आवेदनों का निष्पादन, नगर परिषद चतरा जल छाजन भवन वार्ड संख्या 11 में 84 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 84 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

बताते चले कि दिनांक 13.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के गोढ़ाई पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के मेराल पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के मलकपुर पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के पगार पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के टण्डवा पंचायत, प्रतापुपर प्रखण्ड के सिदकी पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के सलैया पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आमजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment