Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

On: January 19, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : चतरा पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रांची से पिस्टल लेकर चतरा में चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गयी. सभी आरोपी पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोन्डागडा निवासी कमलेश कुमार और तीन नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक गोली, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया है.

सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि चतरा एसपी राकेश रंजन ने अपराध पर नियंत्रण के लिए एंटी क्राइम चेकिंग के लिए जगह बदलने का आदेश दिया है. इसी क्रम में बीते सोमवार को पेलतौल इलाके के पास वाहन चेकिंग की गई. जहां दो बाइक पर सवार चार युवकों को रोका गया। जब इन युवकों की तलाशी ली गयी तो एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद हुआ. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि वे थाना क्षेत्र में चोरी व छिनतई की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. आरोपी कमलेश कुमार रांची में ठेला लगाता था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि देशी पिस्टल रांची से चतरा पहुंचा था. आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 90/2023) दर्ज की गई. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment