Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

On: January 19, 2026 10:32 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

इटखोरी (चतरा) :
दिन-ब-दिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए चतरा एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर इटखोरी थाना इंस्पेक्टर मनोहर करमाली और इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर प्रखंड के सभी पेट्रोल पम्प पर सड़क जागरूकता संयुक्त रूप से अभियान चलाया. जिसमें इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले चार पेट्रोल पंपों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया. वहीं, पेट्रोल पंप मालिकों से बात करते हुए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो भी व्यक्ति बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आता है, उसे साफ तौर पर मना कर दें. साथ ही बिना सीट बेल्ट वाले व्यक्ति को डीजल न दें। मालूम हो कि थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आए कुछ युवकों को समझाते हुए कहा कि अगर बिना हेलमेट पहने पेट्रोल लेने आएंगे तो आपको वापस भेज दिया जाएगा और सिर्फ नियम यही पेट्रोल पंप में नहीं बल्कि आपको इटखोरी ब्लॉक के सभी पेट्रोल पंपों पर देखने को मिलेगा. प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी ने कहा कि जिस तरह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस नियम का पालन करना और करवाना जरूरी हो गया है ताकि युवा जब भी पेट्रोल पंप पर आएं तो हेलमेट पहनकर आएं और यह उनकी आदत बन जाए और पेट्रोल पंप के मालिक भी इस नियम का पालन करवाए. थाना प्रभारी ने हजारीबाग और चौपारण रोड पहुंचकर पेट्रोल पंप के मालिकों से मुलाकात कर निर्देश दिया की बिना हेलमेट वालों लोगों को पेट्रोल बिल्कुल न दें और बिना सीटबेल्ट के लोगों को डीजल न दें। थाना प्रभारी ने कहा आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली जा रही है,जिसके चलते किन्ही का घर न उजड़े यह देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है.

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment