Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गोड्डा : होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे महागामा जवानों ने किया स्वागत

On: January 19, 2026 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गोड्डा : होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे महागामा जवानों ने किया स्वागत

गोड्डा : झारखंड सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में होमगार्ड जवानों को सामान कार्य का समान वेतन का लाभ ना देने को लेकर दायर एसएलपी SLP को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज किया।शुक्रवार को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा महागामा अनुमंडल पहुंचे जहां विभिन्न प्रतिष्ठानों में प्रतिनियुक्त गृहरक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। होमगार्ड नेता सीताराम यादव के नेतृत्व में जिला कमिटी गोड्डा ने उर्जा नगर राजेन्द्र स्टेडियम में एक दुसरे को मिठाइयां बांटी एवं रंग अबीर लगा कर जश्न मनाया।झारखंड सरकार ने होमगार्ड जवानो को सामान कार्य का समान वेतन का लाभ ना देने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर किया था।इस केस की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार के द्वारा दायर एसएलपी को खारिज कर दिया।

विदित हो कि 12 जनवरी 2023 को झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा झारखंड सरकार के द्वारा दायर एलपीए की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था कि होमगार्ड जवानों को तीन माह के अंदर पुलिस कर्मियों के अनुमान्य मूल वेतन के बराबर समान कार्य का समान वेतन का लाभ दिया जाए।झारखंड सरकार के द्वारा उच्च न्यायालय में होमगार्ड जवानों को समान कर का समान वेतन का लाभ देने के लिए 6 माह का समय मांगा था। परंतु झारखंड सरकार के द्वारा होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ न देकर सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर कर दिया था।सर्वोच्च न्यायालय में इस एसएलपी पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने एसएलपी को खारिज करते हुए होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने का आदेश निर्गत कर दिया है ।

झारखंड सरकार के द्वारा दायर एसएलपी के विरुद्ध झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य पेटीशनर अजय प्रसाद के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट फाइल किया गया था।इस केस की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार के द्वारा दायर एसएलपी को आज खारिज कर दिया,जिसको लेकर झारखंड के होमगार्ड जवानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के द्वारा झारखंड राज्य के तमाम होमगार्ड जवानों का आभार व्यक्त किया गया है तथा सभी को खुशी मनाने का संदेश दिया गया ।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष धनलाल साह,वरीय उपाध्यक्ष महिकान्त पासवान, जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर झा, हवलदार कालेश्वर मिर्धा,योगेन्द्र यादव, अवधेश यादव, बुद्धदेव ठाकुर ,प्रेम कुमार पहाड़ियां,शेख मजहर, प्रमोद मरांडी, सुभाष यादव देवराज सोरेन, देवी लाल हांसदा, अशोक यादव, निरंजन पासवान रंगलाल यादव,दामोदर मिस्र,राजेश पासवान ,आदि सैकड़ों गृहरक्षकों ने खुशी जताई।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment