Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह से तीन शातिर फर्जी लिंक बनाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद

On: January 19, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह से तीन शातिर फर्जी लिंक बनाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद

गिरिडीह : साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए गिरिडीह पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी सिलसिले में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र के लटोरी गांव के सुंगिया पहाड़ी से तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

गिरफ्तार तीन साइबर अपराधियों में ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बरोटांड़ निवासी अर्जुन कुमार मंडल, धनबाद के मनियाडीह निवासी राजेश कुमार मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुभाष मंडल शामिल हैं. गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन और 18 सिम कार्ड बरामद किये हैं.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की

यह जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड़ के सुंगिया पहाड़ी में कुछ युवक साइबर अपराध कर रहे हैं.

इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने पहाड़ी पर छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी एसबीआई बैंक का फर्जी लिंक बनाकर धोखाधड़ी करते थे और इन्हें प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है.

4 किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद अपराधियों को पकड़ा गया

उन्होंने बताया कि जब पुलिस छापेमारी करने पहाड़ी पर पहुंची तो सभी साइबर अपराधी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने तीनों साइबर अपराधियों को 4 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया.

इस छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, पुअनि सुबल दे, सअनि संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेंद्रनाथ महतो, बासुदेव सिंह आदि शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment