Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह साइबर पुलिस ने न्यूड वीडियो कॉल कर ऑनलाइन सेक्स के नाम पर फंसाने वाली युवती समेत दो को किया गिरफ्तार

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह साइबर पुलिस ने न्यूड वीडियो कॉल कर ऑनलाइन सेक्स के नाम पर फंसाने वाली युवती समेत दो को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में सोमवार को सरिया थाना क्षेत्र के नगर केशवरी में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें एक युवती भी शामिल है. हालांकि एक अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधियों में नगर केशवरी का विकास मंडल और एक युवती शामिल है. जबकि उसके फरार साथी सिकंदर मंडल की पुलिस लगातार तलाश कर रही है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. पुलिस ने बरामद मोबाइल और सिम कार्ड से मिले तथ्यों की जांच की तो पता चला कि तीनों मिलकर पहले युवाओं को ऑनलाइन सेक्स के जाल में फंसाते थे और फिर उनकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे तीनों मिलकर फेसबुक पर लड़कियों की फोटो पोस्ट करते थे और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। वे अनुरोध स्वीकार करने वाले व्यक्ति को कॉल करके उसका मोबाइल नंबर मांगते थे और उसे यह पूछने के लिए प्रेरित करते थे कि क्या वह ऑनलाइन सेक्स करना चाहता है। जब भी कोई युवक इनके प्रलोभन में आ जाता था तो ये लड़कियों के न्यूड वीडियो कॉल कर युवकों को फंसा लेते थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवती समेत दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि वे तीनों पिछले कई महीनों से इस अपराध में शामिल थे. अब तक लाखों रुपये की उगाही कर चुके हैं चुके हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment