Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, न्यूड वीडियो कॉल के जरिए लोगो से करते थे ठगी, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल समेत कई सामान बरामद

On: January 19, 2026 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह : साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, न्यूड वीडियो कॉल के जरिए लोगो से करते थे ठगी, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल समेत कई सामान बरामद

गिरिडीह : जिले की पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद निवासी पवन कुमार मंडल, सरिया थाना इलाके के केशवारी निवासी लव कुमार मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के नारंगी निवासी सतीश मंडल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह निवासी छोटी कुमार मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला क्रिश कुमार मंडल और बिरनी थाना क्षेत्र के बराय गांव निवासी सोनू कुमार मंडल शामिल हैं.

8 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस ने इन 6 शातिर साइबर अपराधियों के पास से 8 लाख 29 हजार 600 रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, 21 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 6 चेक बुक, 4 पैन कार्ड और 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं.

यह जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को पपरवाटांड स्थित समाहरणालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि गिरिडीह पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है और लगातार गिरिडीह जिले से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है.

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी ऐप के जरिए न्यूड वीडियो कॉल कर और उसका स्क्रीनशॉट लेकर लोगों से ठगी करते थे.

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के मोबाइल फोन पर कॉल कर उन्हें पोषण ट्रैकर के माध्यम से मातृत्व लाभ राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। बताया कि गिरिडीह पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, गिरिडीह जिले से साइबर अपराध को खत्म किया जायेगा, जिसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

छापेमारी टीम में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अलावे साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार, पुअनि गौरव कुमार, सरोज कुमार मंडल, सुबल डे, संजय मुखियार, आरक्षी सौरभ सुमन, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment