Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : बाल मित्र बच्चों ने अनोखे तरीके से मनाया दिवाली, दिया सामाजिक सन्देस और जलाया दिया, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा व बाल विवाह से आज़ादी के नाम

On: January 19, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह : बाल मित्र बच्चों ने अनोखे तरीके से मनाया दिवाली, दिया सामाजिक सन्देस और जलाया दिया, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा व बाल विवाह से आज़ादी के नाम

मनोज लाल बर्नवाल – गिरिडीह तिसरी से रिपोट

Giridih : गिरिडीह कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्रामों में बाल पंचायत के बच्चों ने इस बार अनोखे तरीके से दिवाली का सेलिब्रेशन किया. इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह से आज़ादी और महिलाओं बच्चों की सुरक्षा व सुरक्षित पर्यावरण के लिए सन्देश हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया.

“आओ एक दिया जलाएं, बाल विवाह से आज़ादी एवं बच्चों – महिलाओं की सुरक्षा के नाम “, “सुरक्षित बचपन सुरक्षित पर्यावरण “, ” दीप जलाकर दिवाली मनाएं, पटाखे जला कर नहीं” आदि स्लोगन्स बैनर्स और चार्ट पेपर पर लिख कर बच्चों ने ग्रामीणों को जागरूक किया.

इस दौरान बाल मित्र ग्राम सिमराढाब के बाल पंचायत के सचिव जानकी कुमारी ने अपील करते हुए कहा कि “हम सभी को पटाखों का बहिष्कार करना चाहिए क्यों कि पटाखे बनाने में अवैध रूप से बच्चों से बाल श्रम कराया जाता है. जिससे उनके स्वास्थ्य एवं जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. पटाखों के जलने से वातावरण भी प्रदूषित होता है और लोग बीमार पड़ते है. इसलिए हम सभी को दीप जलाकर दीवाली मनानी चाहिए जिससे कि बचपन के साथ – साथ पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।”

गिरिडीह : बाल मित्र बच्चों ने अनोखे तरीके से मनाया दिवाली, दिया सामाजिक सन्देस और जलाया दिया, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा व बाल विवाह से आज़ादी के नाम
बाल मित्र ग्राम बालोसार के युवा मंडल के सदस्य दिलीप मरांडी ने कहा कि “इस अवसर पर हम सभी को मिलकर बच्चों के जीवन को अंधकारमय करने वाले बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बाल व्यापार जैसे अपराधों को समाप्त करने का संकल्प लेना होगा ताकि सभी बच्चों का जीवन दीवाली के दिये कि तरह जगमगाता एवं चमकता रहे एवं उनकी हर दीवाली खुशियों वाली हो।”

बाल मित्र ग्राम मधुपुर की महिला मंडल की संगीता देवी ने कहा कि हमारे देश में नारी को अलग – अलग रूपों में पूजा जाता है. दीपावली के दिन भी लक्ष्मी जी का हर घर में पूजा होती है. लेकिन आश्चर्य की बात है कि घर कि लक्ष्मियो लड़कियों और महिलाओं के साथ बाल विवाह एवं महिला हिंसा जैसी घटनाएं घट समाज में बढ़ रही हैं. यदि हम सच में देवियों के प्रति श्रद्धा रखते हैं और उनकी उपासना करते है तो बच्चियों और महिलाओं के प्रति होने वाले हिंसा व बाल विवाह को हर हाल रोकना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है. इसलिए आईये एक दिया महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के नाम भी जलाएं. ”

आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने दिवाली के अवसर रंगोली बना कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीवाली की शुभकामनाएं दिया।

सत्यार्थी फॉउंडेशन के जिला संयोजक सुरेंद्र पंडित ने बाल पंचायत के बच्चों की इस रचनात्मक सोच की प्रसंसा किया और बताया कि इस तरह के कार्यक्रम जिले के सौ से अधिक गांवों में बच्चों ने किया जिसमें ग्रामीण भी बढ़चढ़ कर शामिल हुए”

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment