Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह : ढिबरा लदा तीन ट्रैक्टर तिसरी पुलिस ने किया जप्त, मवेशियों की तलाश में गई थी पुलिस

On: January 19, 2026 10:37 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह : ढिबरा लदा तीन ट्रैक्टर तिसरी पुलिस ने किया जप्त, मवेशियों की तलाश में गई थी पुलिस

गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट

तिसरी (गिरिडीह) : जहां सरकार और वन विभाग ढिबरा का अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का अथक प्रयास कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर गावां वन क्षेत्र के जंगलों से इन दिनों ढिबरा का धड़ल्ले से तस्करी किया जा रहा है। वही वन विभाग के प्रयास का ढीबरा माफियाओं पर कोई असर नहीं देखा जा रहा है। ऐसा ही मामला कुछ तिसरी के बरवाडीह से निकल कर आया है जहां मवेशियों की तलाश में गई तिसरी पुलिस ने ढीबरा का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर को किया जप्त।

बता दें की बीते दिन पशुओं को पिकअप गाड़ी से गांवा और तिसरी थाना क्षेत्र होते हुए नवादा से गिरिडीह व बंगाल ले जाया जा रहा था जिसे ग्रामीणों ने वाहन समेत दर्जनों पशुओं को जब्त कर तिसरी पुलिस को सौप दिया था। इसी बीच कुछ पशुओं को राहगीर व ग्रामीण लेकर भाग गए थे। मामले की सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस मवेशियों की खोजबीन करने गई जहां उन्हें तेतरिया के तरफ से बरवाडीह आ रहे ढीबरा लदा तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया और उसे जब्त कर तिसरी थाना ले गई।

गिरिडीह : ढिबरा लदा तीन ट्रैक्टर तिसरी पुलिस ने किया जप्त, मवेशियों की तलाश में गई थी पुलिस
ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर और ढीबरा पप्पू यादव, अशोक यादव, कृष्ण यादव का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन वाहनों को ट्रैक्टर से एक जगह ढिबरा को डंप करना था, जहां से इसे ट्रक से तिलैया भेज दिया जाता। ज्ञात हो कि तिसरी एवं गावां के कई सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर ढिबरा का अवैध कारोबार अभी भी हो रहा है। जानकार बताते है की तिसरी और गांवा थाना क्षेत्र के बरवाडीह में कई महीने से कारोबार चल रहा है। ढिबरा माफिया रोज नये नये हतकंडे अपनाकर कारोबार कर रहें है। जंगल में ही ट्रैक्टर से मंगवाकर ट्रक से तिलैया और गिरिडीह भेजा जाता है। फिलहाल जो भी हो इस करवाई से ढिबरा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment