Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी निजी स्कूलों द्वारा अनाधिकृत शुल्क वसूली पर रोक, उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्देश

On: January 19, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी निजी स्कूलों द्वारा अनाधिकृत शुल्क वसूली पर रोक, उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेश रंजन के कहा स्कूल संचालक को सरकारी नियम का पालन करना मुख्य उद्देश्य नही तो होगी करवाई

शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर निर्गत परिपत्र में उल्लेखित निदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे

गिरिडीह – मनोज लाल बर्नवाल। गुरुवार को यानी 10 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेश रंजन के द्वारा पत्र प्रेषित कर खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय द्वारा अनाधिकृत शुल्क वसूली पर रोक लगाने का निर्देश गया दिया है। जारी पत्र के अनुसार खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय को निर्देशित किया गया कि अभिभावकों पर अपने बच्चों के पुनः नामांकन (री-एडमिशन), किताबें, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और अन्य सामग्री खरीदने के लिए अधिक राशि वसूल रहे है। यह कार्य न केवल अभिभावको पर आर्थिक बोझ डालता है बल्कि निम्न वर्गीय/मध्यम वर्गीय अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा की लागत (स्कूल की फीस, ट्यूशन, किताबे आदि) वहन करना मुश्किल हो जाता है और बच्चों की पढ़ाई बीच में ही रुक जाती है। उक्त के आलोक में निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय को निदेश दिया गया कि छात्र-छात्राओं/अभिभावकों से पुनः नामांकन (री-एडमिशन), यूनिफॉर्म या अन्य शैक्षणिक सामग्री की खरीद हेतु निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करने पर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर निर्गत परिपत्र में उल्लेखित निदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment