Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

On: January 19, 2026 10:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

देवघर। आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन देवघर नगर वार्ड -18 स्थित देवघर जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में किया गया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मोहम्मद अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में मोहनपुर एवं देवीपुर प्रखंड से दर्जनों नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने की तथा संचालन जिला संगठन सचिव जितेंद्र कुमार चौधरी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक के रूप में जिला संयुक्त प्रभारी संजीव महतो एवं देवेंद्र महतो उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गोड्डा लोकसभा प्रभारी सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह संथाल परगना एवं कोल्हान के पूर्व आयुक्त ब्रजमोहन कुमार (पूर्व आईएएस) उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: दुमका : मुखिया के पहल पर खराब पड़े चापाकल की हुई मरम्मत्ती

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव राजा साहनी एवं ध्रुव प्रसाद साह ने भी बैठक में शिरकत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड से 500 सक्रिय पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही जिले के सभी 196 पंचायतों एवं 2662 गांवों तक संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख नियुक्त करने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर नए शामिल हुए युवाओं को दिशा-निर्देश भी दिया गया। मौके पर जिला प्रभारी संजीव कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज है। जैसे हमने झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष किया, वैसे ही अब सामाजिक न्याय और विकास के लिए एक नए आंदोलन की आवश्यकता है। वहीं जिला प्रभारी देवेंद्र महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक प्रखंड में महीने में दो बार बैठक अनिवार्य रूप से होनी चाहिए और संगठन को पंचायत स्तर तक विस्तारित करना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में अल्ताफ अंसारी, लोकनाथ केशरी, रवि कांत झा, अविनाश कुमार, डब्लू राउत, सुभाष कुमार, विराज सिंह, रिफाकत अंसारी, संतोष कुमार, अमजद अंसारी, नईम अंसारी, चंदन कुमार, दिलकश अंसारी, सुनील कुमार, मुहम्मद अर्सलान, खालिद अंसारी, सत्तर अंसारी, सलीम अंसारी, अतीक अंसारी, छोटू अंसारी, सहित कई अन्य शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment